ऑटो पलटा, बच्चे की मौत, पिता व भाई घायल

अलग-अलग सड़क दुर्घटना

गुमला

. गुमला से परसा गांव जाने के क्रम में सोमवार की शाम ऑटो पलट गया. इसमें ऑटो में सवार चार वर्षीय अश्विनी लकड़ा की मौत हो गयी, जबकि पिता मनोज लकड़ा व दो वर्षीय भाई घायल है. घायलों का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है. वे लोग गुमला के तेलगांव कुंबाटोली से परसा गांव ऑटो में सवार होकर जा रहे थे. ऑटो खुद मनोज लकड़ा चला रहा था, तभी रास्ते में एक जानवर आ गया, जिसे बचाने के क्रम में ऑटो पलट गया और यह हादसा हुआ. मनोज लकड़ा ने बताया कि उसकी पत्नी परसा गांव स्थित खेत में धान रोपने गयी थी. वह शाम को लाने के लिए परसा गांव जा रहा था, तभी हादसा हो गया.

सड़क दुर्घटना में पुलिस जवान की मौत

बिशुनपुर.

प्रखंड के गुरदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेतरहाट घाटी में सड़क दुर्घटना में टीटही गांव निवासी पुलिस जवान अभिषेक उरांव (45 वर्ष) की मौत हो गयी. मृत जवान की पत्नी सरस्वती ने बताया कि मेरे पति जिला पुलिस बल साहेबगंज में पदस्थापित थे. एक सप्ताह की छुट्टी लेकर घर आये थे. बुधवार को ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए जाने वाले थे. परंतु घर का कुछ काम को लेकर सोमवार को लोहरदगा गये थे. लौटने के क्रम में नेतरहाट घाटी के झाऊ ढलान के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद गुरदरी थाना की पुलिस ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर बिशुनपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह व गु��दरी थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह पहुंच घटना की जानकारी ली. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >