स्टेडियम में सामाजिक कार्यक्रमों का खिलाड़ियों ने किया विरोध, बुकिंग रद्द करने की मांग

गुमला के परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में सामाजिक कार्यक्रम की बुकिंग पर खिलाड़ियों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने मैदान खराब होने की आशंका जताई है.

गुमला: गुमला के परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्णय का खिलाड़ियों ने विरोध किया है. नगर परिषद द्वारा एक सामाजिक कार्यक्रम के लिए स्टेडियम की बुकिंग किए जाने पर जिले के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने आपत्ति जताई है.

खिलाड़ियों का कहना है कि स्टेडियम का उपयोग केवल खेल गतिविधियों के लिए होना चाहिए. उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष, सचिव और कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर बरसात के दौरान स्टेडियम की बुकिंग नहीं करने की मांग की है.

आवेदन में कहा गया है कि बारिश के मौसम में बड़े कार्यक्रम होने से मैदान में कीचड़ हो जाता है, जिससे खिलाड़ियों के अभ्यास में परेशानी होती है और खेल मैदान की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है. खिलाड़ियों ने आग्रह किया है कि खेल मैदान को खेल के अलावा अन्य आयोजनों के लिए उपलब्ध नहीं कराया जाए.

आवेदन सौंपने वालों में जे बाड़ा, मनीषा डुंगडुंग, सीमा उरांव, सुलेखा पहान, उषा कुमारी, मोनिका कुमारी, सृष्टि रानी, वाणी ऋतिका एक्का, खुशबू तिग्गा, गौरी सिंह, अनुष्का कुजूर, तान्या टोप्पो, अर्चना डुंगडुंग, खुशबू कुमारी, शिल्पा लुगुन, सानिया तिर्की, रेखा मिंज, अंकिता नाग, एन कुमारी, खुशी कुमारी, आंचल कुमारी उरांव, संजना उरांव, अलका इंदवार, अनुष्का उरांव, सोनल मुंडा, रोहिणी मिंज समेत दर्जनों खिलाड़ी शामिल हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >