प्रतिनिधि, गुमला प्रभात खबर में छपी रिपोर्ट का असर लाधुडेरा गांव पर साफ दिखने लगा है. सात जून को प्रकाशित ग्राउंड रिपोर्ट में गांव की बदहाल स्थिति सामने आयी थी-न सड़क, न पीने का शुद्ध पानी, न इलाज की सुविधा. लोग नदी का पझरा पानी पीने को मजबूर थे. आज़ादी के 77 साल बाद भी यह स्थिति प्रशासनिक दावों की पोल खोल रही थी.
खबर छपते ही गुमला उपायुक्त ने संज्ञान लिया और जिला योजना विभाग को समस्या दूर करने का निर्देश दिया. इसके बाद तत्काल दो डीप बोरिंग और पाइपलाइन बिछाने की स्वीकृति दी गयी है. अब हर घर तक शुद्ध पानी पहुंचाने की योजना शुरू हो चुकी है.
प्रभात खबर में समाचार छपने के बाद प्रशासन ने मामले में संज्ञान लिया है. लाधुडेरा गांव के लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए दो डीप बोरिंग व पाइप लाइन की स्वीकृति मिल गयी है. जल्द इसपर काम शुरू होगा. जिससे गांव के लोग अब शुद्ध पानी पी सकेंगे.रमण आर्या, डीपीओ, जिला योजना विभाग गुमला
