अंजुमन इस्लामिया गुमला चुनाव : नौ प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, तीन ने नहीं भरा पर्चा

अंजुमन इस्लामिया गुमला चुनाव 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है. तीन प्रमुख पदों के लिए कुल नौ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है.

गुमलाः अंजुमन इस्लामिया गुमला के आम चुनाव 2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया बुधवार को संपन्न हो गयी. तीन प्रमुख पदों के लिए कुल 12 नामांकन फॉर्म की बिक्री हुई थी. नामांकन की अंतिम तिथि तक नौ प्रत्याशियों ने अलग-अलग पदों के लिए अपना नामांकन दाखिल किया, जबकि तीन उम्मीदवारों ने पर्चा नहीं भरा.

नाजिम-ए-आला पद पर दो उम्मीदवार

नाजिम-ए-आला पद के लिए मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद शमीउल्लाह ने नामांकन दाखिल किया है. सदर पद के लिए चार उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है. इनमें सुहैब आलम, मोहम्मद इरफान अली, मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद मोजाहिद खान शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

सचिव पद पर तीन उम्मीदवार

सचिव पद के लिए मोहम्मद शाहिद खान, मोहम्मद आमिर खान और मोहम्मद शाहजहां अंसारी ने नामांकन दाखिल किया है. नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अंजुमन इस्लामिया गुमला के आम चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है. प्रत्याशी अब मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में जुटेंगे. तीन प्रमुख पदों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर समाज के लोगों में भी उत्सुकता बढ़ गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >