भरनो. भरनो प्रखंड की दक्षिणी भरनो पंचायत अंतर्गत टंगराटोली में बुधवार को पड़हा समिति भरनो के तत्वावधान में डाइर जतरा सह नागपुरी प्रोग्राम कार्यक्रम हुआ. जतरा में नगड़ी प्रखंड प्रमुख सह सीपीएम नेता मधुवा कच्छप, समाजसेवी लखन सिंह, पूर्व मुखिया मुकेश उरांव, सूरजमनी उरांव, ग्राम प्रधान तेतरा पहान, पंसस बिरसा उरांव, शंकर उरांव, जुगल उरांव द्वारा जतरा में शामिल होकर सामूहिक रूप से नागपुरी प्रोग्राम का शुभारंभ किया. नगड़ी प्रमुख मधुवा कच्छप ने कहा कि जतरा में हमारी परंपरा, कला, संस्कृति व सभ्यता की झलक देखने को मिलती है. इसके माध्यम से लोग अपने लोगों से मिलते-जुलते हैं और अपना सुख-दुख बांटते हैं. पूर्व मुखिया मुकेश उरांव ने कहा कि जतरा हमारी पूर्वजों की देन है, जिसे जीवित रखना हमारा कर्तव्य है. कहा जतरा को सभी लोगों के सहयोग से लगाया जाता है. जतरा में क्षेत्र के किसानों ने अपने अपने गाय, बैल, भैंसों को नहला धुला कर साज-सज्जा कर जतरा में पहुंचे और डाइर लगाये. जिनके पशु अच्छे तरीके से सजाये गये थे, उसे जतरा कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया. जतरा में भरनो के सातों सरना के पड़हा खोड़हा दल शामिल होकर पारंपरिक गीत नृत्य की प्रस्तुति दी. साथ ही डाइर जतरा में नागपुरी आर्केस्ट्रा प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक नागपुरी गीतों प्रस्तुत किये. डाइर जतरा के आयोजन में पूर्व मुखिया सूरजमनी उरांव, चिमनी उरांव, सुकरमणि उरांव, लधुवा उरांव, एतवा उरांव, ललित उरांव, नगवा पहान, रंजीत महतो, सुरेश उरांव, मानसा उरांव, बप्पी उरांव, रंजीत महतो, सुदर्शन महली, शनि राम उरांव, सोमरा उरांव, जागो महली, विष्णु उरांव, तेजुवा उरांव सहित जतरा में समिति के युवकों एवं महिलाओं ने सराहनीय योगदान दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
