आदिवासियों की जमीन पर दलाल कब्जा कर रहे हैं : जयराम

भरनो ब्लॉक चौक के समीप जेएलकेएम पार्टी के सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया.

: जेएलकेएम पार्टी के सुप्रीमो सह विधायक जयराम महतो का स्वागत हुआ. 3 गुम 26 में जयराम महतो का स्वागत करते लोग 3 गुम 27 में स्वागत के लिए खड़े लोग प्रतिनिधि, भरनो भरनो ब्लॉक चौक के समीप जेएलकेएम पार्टी के सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. महिलाओं ने जयराम महतो के पैर धोये और पगड़ी पहनाया. जयराम महतो ने सभी कार्यकर्ताओं को हाथ जोड़कर अभिनंदन किया. उनके साथ सेल्फी लेने के लिए कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं का हुजूम लगा रहा. जयराम महतो ने कहा कि जल, जंगल और जमीन बचाने की लड़ाई जारी रहेगी. जिस तरह से आदिवासियों की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए हम सबको मिलकर लड़ने की आवश्यकता है. जल्द ही सिसई विधानसभा की जनसमस्याओं को लेकर रणनीति तैयार होगी. सिसई विधानसभा क्षेत्र जो लंबे समय से उपेक्षित रहा है. इस क्षेत्र के विकास के लिए रणनीति बनाकर आंदोलन किया जायेगा. इस क्षेत्र में बदलाव के लिए जनता से अपील है. आप जेएलकेएम का साथ दें. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष बप्पी उरांव, सुदर्शन महली, ओम प्रकाश बड़ाइक, आकाश शेट्टी, संजय लोहरा, ब्रजकिशोर कुमार, बजरंग कुमार साहू, विजय नायक, मुन्ना कुमार, विश्वकर्मा उरांव समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >