UP के चुनार में महिला की हत्या कर फरार 10 हजार का इनामी लोहरदगा के कुड़ू में आकर छुपा, हुआ गिरफ्तार

Jharkhand Crime News (लोहरदगा) : उत्तर प्रदेश के चुनार थाना क्षेत्र के ईंट भट्टा में चार साल पहले महिला की हत्या कर फरार हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने झारखंड के लाेहरदगा जिला अंतर्गत कुड़ू थाना की पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर उतर प्रदेश ले गयी.

Jharkhand Crime News (गोपी कुंवर, लोहरदगा) : उत्तर प्रदेश के चुनार थाना क्षेत्र के ईंट भट्टा में चार साल पहले महिला की हत्या कर फरार हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने झारखंड के लाेहरदगा जिला अंतर्गत कुड़ू थाना की पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर उतर प्रदेश ले गयी. आरोपी पर वर्ष 2017 में गुमला के नंदी गांव निवासी महेश्वरी देवी की हत्या का आरोप है.

बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्टा में वर्ष 2017 में गुमला जिले के नंदी गांव निवासी महेश्वरी देवी की हत्या कर दिया गया था. पुलिस की जांच में पता चला था कि महिला माहेश्वरी देवी को पहले शराब पिलायी गयी थी. उसके बाद गला दबाकर हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया था.

पुलिस की जांच में पता चला कि महेश्वरी देवी की हत्या लोहरदगा के कुड़ू थाना क्षेत्र के टाकू गांव निवासी सोमरा उरांव के पुत्र सुरेंद्र उरांव ने पैसों के लालच में किया था. महेश्वरी देवी की हत्या करने के बाद पैसे तथा अन्य सामान छीनकर सुरेंद्र फरार हो गया था. उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार सुरेंद्र की तलाश में छापामारी कर रही थी, लेकिन सुरेंद्र पुलिस को चकमा देकर फरार हो जा रहा था. फरार आरोपी के ऊपर उत्तर प्रदेश पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था.

Also Read: जेएसएलपीएस से जुड़ आत्मनिर्भर बनीं फुलझरी, मत्स्य पालन व कुक्कुट पालन समेत करती हैं ये व्यवसाय

इधर, गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश के चुनार थाना की पुलिस लोहरदगा के कुड़ू पहुंची. थाना प्रभारी अनिल उरांव ने जांच कराने के बाद सुरेंद्र के घर में छिपे होने की जानकारी मिली. इसके बाद कुड़ू पुलिस के सहयोग से उत्तर प्रदेश पुलिस ने टाकू से सुरेंद्र उरांव को गिरफ्तार करते हुए मेडिकल जांच के बाद उत्तर प्रदेश ले गयी. छापामारी अभियान मे कुड़ू थाना प्रभारी अनिल उरांव, पुअनि राधा रागिनी, सअनि राजकुमार बैठा समेत चुनार थाना की पुलिस शामिल थी.

Posted By : Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >