Gumla News: प्रभात खबर की खबर के बाद पुलिस सख्त, मोडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक पर होगी कार्रवाई; युवाओं को चेतावनी

बिशुनपुर पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले वाहन चालकों को चेतावनी दी है। नियमों का उल्लंघन करने पर अब सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बिशुनपुर,गुमला: मोडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज और सड़क पर इसके बढ़ते इस्तेमाल को लेकर प्रभात खबर में प्रकाशित खबर के बाद बिशुनपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव ने युवाओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी भी सूरत में बाइक का साइलेंसर मॉडिफाई नहीं करायें. मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बाइक पकड़े जाने पर संबंधित वाहन चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.

थाना प्रभारी ने कहा कि मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज से सड़क पर चलने वाले लोगों के साथ बुजुर्गों, बच्चों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी होती है. युवाओं को यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे वाहनों की जांच तेज करेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी.

ग्रामीणों ने पुलिस की पहल का किया स्वागत

पुलिस की इस पहल का स्थानीय ग्रामीणों ने स्वागत किया है. ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन जांच अभियान तेज करने की मांग की है. स्थानीय गण्यमान्य रामदेव राम गोप ने कहा कि मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले युवाओं पर सख्ती जरूरी है.

अनिल असुर ने कहा कि पुलिस को नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाना चाहिए, ताकि सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर रोक लगायी जा सके.

नाबालिगों को वाहन नहीं देने की अपील

शिक्षक सुखदेव उरांव ने कहा कि जागरूकता से ही सुरक्षित रहना और सुरक्षित चलना संभव है. वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए. उन्होंने अभिभावकों से भी नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने से रोकने की अपील की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >