पलामू के मुंशी को गुमला में मारी गोली

गुमला : गुमला जिले के घाघरा प्रखंड के देवाकी अड़िया नदी में पुल निर्माण स्थल पर हमला कर अपराधियों ने मुंशी अरविंद सिंह के पैर में दो गोली मार दी. उनके सिर पर पत्थर से प्रहार भी किया़ उनका इलाज गुमला अस्पताल में इलाज चल रहा है. मुंशी अरविंद सिंह मेदिनीनगर के आदर मोहम्मदगंज के […]

गुमला : गुमला जिले के घाघरा प्रखंड के देवाकी अड़िया नदी में पुल निर्माण स्थल पर हमला कर अपराधियों ने मुंशी अरविंद सिंह के पैर में दो गोली मार दी. उनके सिर पर पत्थर से प्रहार भी किया़ उनका इलाज गुमला अस्पताल में इलाज चल रहा है. मुंशी अरविंद सिंह मेदिनीनगर के आदर मोहम्मदगंज के रहनेवाले है़ं घायल मुंशी ने बताया कि शनिवार सुबह 11.30 बजे बाइक पर सवार दो अपराधी आये और बिना कुछ कहे पैर में दो गोली मार दी. इसके बाद पत्थर से मारा. भय से मजदूर भागने लगे. घटना के बाद देवाकी व कुगांव के बीच बहनेवाली अड़िया नदी में सवा करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पुल निर्माण का काम बंद हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >