160 बस व 600 बॉक्साइट ट्रक नहीं चले

गुमला :भाकपा माओवादी द्वारा आहूत भारत बंद का गुमला जिले में भी व्यापक असर पड़ा है.शहर से छूटने वाली 160 बसें व एक हजार से अधिक टेंपो, सवारी गाड़ी व मालवाहक वाहनों का परिचालन ठप रहा.बिशुनपुर व घाघरा में 600 से अधिक बॉक्साइट ट्रक नहीं चले. शहर से लेकर गांव तक सभी छोटी-बड़ी दुकानें बंद […]

गुमला :भाकपा माओवादी द्वारा आहूत भारत बंद का गुमला जिले में भी व्यापक असर पड़ा है.शहर से छूटने वाली 160 बसें व एक हजार से अधिक टेंपो, सवारी गाड़ी व मालवाहक वाहनों का परिचालन ठप रहा.बिशुनपुर व घाघरा में 600 से अधिक बॉक्साइट ट्रक नहीं चले. शहर से लेकर गांव तक सभी छोटी-बड़ी दुकानें बंद रही. पेट्रोल पंप नहीं खुला. बंद से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है. बंद के कारण करीब दो करोड़ रुपये का व्यवसाय प्रभावित हुआ है. गुमला जिले के बिशुनपुर, घाघरा, चैनपुर, रायडीह, डुमरी, जारी, पालकोट, गुमला, भरनो, सिसई, बसिया व कामडारा प्रखंड में बंद का असर रहा. बंद के दौरान पुलिस चौकस थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >