गुमला : अलग-अलग दो स्थानों में हुए सड़क हादसे में एक की मौत हो गयी है, जबकि दूसरी घटना में तीन लोग घायल हो गये हैं. घायलों में देवंती देवी, अनिशा कुमारी व अंजनी देवी शामिल हैं.
तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पहली घटना ललित उरांव बस पड़ाव में हुई, जिसमें डुमरी कपास गुटरा निवासी पास्कल लकड़ा (24) घायल अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसे लोगों ने सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पास्कल गाड़ी से गिर कर घायल हो गया था. मृतक एक बस का खलासी था. दूसरी घटना करमडीपा के समीप टेंपो पलटने से हो गयी. इसमें उपरोक्त सभी एक टेंपो से गुमला शहर से सिलाफारी अपने घर जा रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य टेंपो के कारण चालक का संतुलन बिगड़ा और टेंपो पलट गया.
