पंचायत समिति सदस्य केपतिकी बाइक दुर्घटना में मौत
गुमला : झारखंड के गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के फुलझर नदी के समीप रविवार रात मोटरसाइकिल सवार भुनेश्वर भगत को अज्ञात बोलेरो ने बिरहोर कॉलोनी के समीप धक्का मारदिया, जिससेउनकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार चिरोडीह पंचायत समिति सदस्य रतनी देवीके पति भुवनेश्वर भगत रविवार सुबह अपने बच्चों से मिलने घाघरा गये थे, वहां से लौटकर बिशनपुर में रह रहे अपने माता-पिता के पास गये वहां कुछ देर रहने के बाद भुवनेश्वर अपने घर लोगां गांव के लिए निकले. घर जाने के दौरान बिरहोर कॉलोनी के समीप पीछे से आकर एक बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मारदी, जिससे वहरोड पर 20 फीट आगे जा गिरे.
इससेउनके शरीर केविभिन्न स्थानों पर गंभीर चोट लगी. आसपास के लोगों नेउन्हें उठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिशुनपुर लाया जहांउन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. वहीं, कुछ ग्रामीणों ने कहा कि रात 7:30 से 8:00 बजे के बीच एक सफेद रंग की अज्ञात बोलेरो गाड़ी ने पीछे से उन्हें धक्का मारा, जिसके बाद थोड़ी दूर आगे जाकर अपनी गाड़ी घुमाकर बड़ी तीव्र गति से बिशनपुर की तरफगाड़ी वाला लौट गया. इससे ग्रामीणों को संदेह है कि भुवनेश्वरकी रणनीति के तहत पीछा कर गाड़ी वाले ने धक्का मार कर हत्या कर दी. इधर, बिशनपुर थाने में परिजनों ने अज्ञात गाड़ीपर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजदिया है.
थाना प्रभारी मणिलाल राणा ने कहाकि प्रथम दृष्टया यह मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा है.हालांकि पोस्टमार्टम के बादही यह कहा जा सकता है कि मामला हत्या का याफिर दुर्घटनाकाहै.
