आठ दिनी श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ का तीसरे दिन
गुमला : पालकोट रोड स्थित रौनियार भवन में बुधवार को आठ दिनी श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन वृंदावन से आये परम पूज्य संत श्री अर्जुन आनंद जी ने प्रवचन दिये. अपने प्रवचन में उन्होंने कहा कि ये दुनिया मायारूपी है़ आप भगवान को याद कर मायाजाल से बाहर आयें. भगवान हर आत्मा में बसता है़ बस आप अपने अंदर छिपे भगवान को पहचानें.
भगवान की भक्ति से बड़ा दुनिया में और कोई सुख नहीं है़ जो भगवान की भक्ति में रम गया, वो संसार की सभी पीड़ा से मुक्त हो गया़ पृथ्वीचरित्र, कपिल देवहूति संवाद, नाभिऋषभ, भरत चित्र पर विस्तृत उपदेश दिये. मौके पर श्रीनाथ गुप्ता, रामजी प्रसाद, सत्यनारायण प्रसाद, संतोष प्रसाद, पूर्णिमा देवी, अनिता देवी, पूनम देवी, गायत्री देवी, शोभा देवी, राधा देवी, रूकमणी देवी, कमला देवी, मीना देवी व पुष्पा देवी सहित अन्य उपस्थित थ़े
