बिशुनपुर. नक्सली हिंसा के शिकार मरवई गांव के सुनेश्वर उरांव ने जनता दरबार में डीसी से इंदिरा आवास की मांग की है. सुनेश्वर ने कहा कि तीन सितंबर 2014 को नक्सलियों की खोज में निकाली पुलिस ने मरवई गांव में अंधाधुंध फायरिंग की थी. इसमें एक मजदूर की मौत हो गयी थी, जबकि दो लोग घायल हो गये थे. इसमें सुनेश्वर को गोली लगी, तो उसका पैर काटना पड़ा था.
प्रशासन ने इलाज कराया, लेकिन सरकार व प्रशासन की ओर से कोई सुविधा नहीं मिली. कई बार उसने प्रशासन से मुआवजा की मांग की, पर, प्रशासन ने सुध नहीं ली. सुनेश्वर ने बुधवार को जनता दरबार में पुन: डीसी से घर बनवाने की मांग की है. इसपर डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा ने सुनेश्वर से कागजात उपलब्ध कराने के लिए कहा, ताकि घर बनाने में प्रशासन मदद कर सके.
