गुमला. सदर थाना के प्रस्तावित प्रखंड टोटो में महापर्व छठ हर्षोंल्लास के साथ संपन्न हो गया. युवाओं ने चौक- चौराहों, सड़कों व छठ घाट तक जानेवाले मार्गों की सफाई की गयी.
सोमवार की सुबह टोटो के बड़ा मंदिर तालाब, आंजनधाम रोड में देवरस नगर जलाशय सहित विभिन्न्न छठ घाटों में लोगों की भीड़ उमड़ी. सोमवार को छठव्रती उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख- समृद्धि की कामना की. छठ का महाप्रसाद ग्रहण कर लोगों ने भगवान भास्कर को नमन किया.
