भरनो में हुई छठ घाटों की सफाई

भरनो : शुक्रवार को नहाय खाय के साथ चार दिनी लोक आस्था का पर्व शुरू हो जायेगा. छठ पूजा समिति भरनो, मां भवानी संघ व शैलपुत्री फाउंडेशन भरनों द्वारा छठ घाट की सफाई की गयी. वहीं नदी व तालाब के घाट तक छठव्रतियों की सुविधा के लिए सामाजिक संगठन द्वारा लाइटिंग की व्यवस्था की जा […]

भरनो : शुक्रवार को नहाय खाय के साथ चार दिनी लोक आस्था का पर्व शुरू हो जायेगा. छठ पूजा समिति भरनो, मां भवानी संघ व शैलपुत्री फाउंडेशन भरनों द्वारा छठ घाट की सफाई की गयी.
वहीं नदी व तालाब के घाट तक छठव्रतियों की सुविधा के लिए सामाजिक संगठन द्वारा लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है. मां भवानी युवा संघ के द्वारा छठ व्रतियों के बीच फल व फूल का वितरण किया जायेगा. वहीं घाट पर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का भी वितरण किया जायेगा. समिति के मुकेश उरांव, सतीश केसरी, सुदामा केसरी, अभिषेक गुप्ता, अमित गुप्ता, प्रवेश मिश्र, प्रेम कुमार, सुनील रवि, अनिल केसरी, विनय केसरी, बिनोद केसरी व पवन साहू ने महापर्व की तैयारी में अहम भूमिका निभा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >