गुमला. वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल के जहर खाकर आत्महत्या करने व कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन टावर चौक में किया.
पुतला दहन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिव कुमार भगत उर्फ टुनटुन कर रहे थे. जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी की घोषणा खोखली है, जिसके कारण पूर्व सैनिक ने आत्महत्या की. वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश कुमार चीनी ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन सैनिकों की बहुत प्रतीक्षित मांग है.
इसे केंद्र सरकार को अविलंब पूरा करने की जरूरत है. मौके पर मुरली मनोहर प्रसाद, मानिकचंद्र साहू, रमेश कुमार चीनी, दीपनारायण उरांव, पंकज सेठ, अकिल रहमान, मो आशिक अंसारी, रामनिवास प्रसाद, एजाज अहमद व अरुण कुमार सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे.
