गुमला : गुमला में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर गुमला शहर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव थे. हरी झंडी दिखा कर दौड़ शुरू किया गया.
स्पीकर के साथ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी व गुमला के लोग दौडे. पटेल पार्क स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर स्पीकर व अन्य लोगों ने माल्यार्पण व पुष्पार्चन किया. इस अवसर पर पटेल पार्क में शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें राष्ट्रीय एकता, अखंडता व देश की सुरक्षा के लिए शपथ ली गयी. स्पीकर ने कहा कि देश की सुरक्षा की जितनी जिम्मेवारी हमारे सैनिकों पर है, उतनी ही जिम्मेवारी हम पर भी है. अपने देश की सेना के कारण ही आज हम सुरक्षित हैं.
देश की एकता व अखंडता को बनाये रखने के लिए हमें इस दिशा में काम करना चाहिए. मौके पर डीसी श्रवण सास, एसपी चंदन कुमार झा, डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, चैनपुर एसडीओ जयप्रकाश झा, गुमला डीएसपी कपिंद्र उरांव, थाना प्रभारी राकेश कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी समीर कच्छप, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, भाजपा जिला अध्यक्ष सविंद्र कुमार सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष निर्मल कुमार, चेंबर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पदम साबू, भाजपा अनुसूचित जनजाति महिला मोरचा की अध्यक्ष शंकुतला उरांव, विद्या मिश्र, लायंस क्लब के अध्यक्ष अशोक आनंद, सुजीत नंदा, भाजपा के महामंत्री यशवंत कुमार सिंह, भिखेश्वर नागमणि, कौशलेंद्र जमुवार, वार्ड सदस्य केके मिश्र, समाज सेवी मदन महाजन, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार, वार्ड सदस्य योगेंद्र प्रसाद, तेली समाज के जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर साहू, सरजू प्रसाद साहू, मुन्ना पंगा, मोहम्मद साकिर अली, भूपन साहू, सतीश गुप्ता, नगर परिषद से हरि राम व रौनक पांडेय सहित कई लोग थे.
