मेजबान गुमला बना ओवर ऑल चैंपियन

बालिका वर्ग में अंडर-14 में विजेता गुमला, उप विजेता हजारीबाग बना बालक वर्ग में अंडर-14 में विजेता सरायकेला, उप विजेता रांची बना गुमला : स्टेट गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित तीन दिनी राज्य स्तरीय बालक-बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को पीएइ स्टेडियम में हुआ. मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, डीसी श्रवण साय […]

बालिका वर्ग में अंडर-14 में विजेता गुमला, उप विजेता हजारीबाग बना
बालक वर्ग में अंडर-14 में विजेता सरायकेला, उप विजेता रांची बना
गुमला : स्टेट गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित तीन दिनी राज्य स्तरीय बालक-बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को पीएइ स्टेडियम में हुआ.
मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, डीसी श्रवण साय व डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया. बालिका वर्ग में अंडर-14 में विजेता गुमला, उप विजेता हजारीबाग, अंडर-17 में विजेता गुमला, उप विजेता गढ़वा, अंडर-19 में विजेता हजारीबाग व उप विजेता रांची रहा. वहीं बालक वर्ग में अंडर-14 में विजेता सरायकेला, उप विजेता रांची, अंडर-17 में विजेता पूर्वी सिंहभूम, उप विजेता गुमला, अंडर-19 में विजेता गुमला व उप विजेता सरयकेला रहा. ओवर ऑल चैंपियन का खिताब गुमला जिलाको मिला.
14 जिलों के खिलाड़ी आये थे : मंत्री
मौके पर मंत्री ने कहा कि फुटबॉल अनुशासन का प्रतीक है. अनुशासन के साथ ही फुटबॉल खेला जाता है. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को गुमला में आयोजित करने का सौभाग्य मिला, जो काफी सराहनीय है. उन्होंने 14 जिलों के आये खिलाड़ियों को भी बधाई दी. सांसद ने कहा कि प्रतियोगिता में हार-जीत लगी रहती है. हारने वाली टीम को निराश नहीं होने की जरूरत है, बल्कि और अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है.
कार्यक्रम में मौजूद लोग
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सविंद्र सिंह, यशवंत सिंह,डीएसपी कपिंद्र उरांव, डीओ जयंत कुमार मिश्र, खेल पदाधिकारी सुशील कुमार, जगनारायण सिंह, संजय साहू, राजेंद्र राम, फादर इरेंसियुस मिंज, मोहम्मद जलील, शिव कुमार सिंह, उदय कुमार, मनोज कुमार, त्रिभुवन शर्मा व समीर कच्छप सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे.
खेल से आप भविष्य बनायें : डीसी
डीसी ने कहा कि खेल में वहीं टीम जीतती है, जिनका उत्कृष्ट प्रदर्शन होता है. प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन होने पर गुमला जिले की बालिका व बालक टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि गुमला खेल नगरी है. खेल नगरी से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलते हैं.
आप सभी पढ़ाई के साथ खेल में अग्रणी भूमिका निभाते रहें. निश्चित ही भविष्य में आप राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय स्तर पर अपने जिले, प्रखंड व राज्य का नाम रोशन करेंगे. इस अवसर पर प्रतियोगिता में विजेता व उप विजेता टीम को शील्ड व मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इससे पूर्व आगंतुक अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम स्थल लाया गया. स्वागत भाषण डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा ने किया. कार्यक्रम का संचालन स्वपन कुमार राय ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >