कामडारा : हमारी योजना हमारा विकास के तहत बुधवार को रेडवा पंचायत के बानपुर व हाफु में ग्राम सभा हुई. ग्राम सभा में वित्तीय वर्ष 2017-18-19-20 के लिए योजना का चयन किया गया. इसमें कुआं, तालाब, पीसीसी पथ, डोभा सहित कई योजनाअों का चयन किया गया. कोंसा पंचायत के मुरूमकेला में रामतोल्या पंचायत के बमहनी, सोनमेर व चटकपुर राजस्व ग्राम में ग्राम सभा हुई.
टुरूंडू पंचायत के कराकेल व रायकेरा, सूरहु पंचायत के लोयंगा व नवाटोली, सालेगुटू पंचायत के पंचायत मुख्यालय, सरिता पंचायत के बुरूहातु व हंजरा में भी ग्राम सभा कर योजना का चयन किया गया. मौके पर मुखिया विमल केरकेट्टा, रंथु भगत, जोगिंद्र सिंह, तारकेश्वर साहू, मंगल आइंद, फ्लोरेंस एक्का, विजय मौजूद थे.
