पारा शिक्षकों ने स्पीकर को सौंपा मांग पत्र

बसिया : प्रखंड पारा शिक्षक संघ द्वारा स्थायीकरण व मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर 17 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से करीब 75 नव प्राथमिक विद्यालय में पठन -पाठन ठप है. बुधवार को पारा शिक्षकों ने बीआरसी भवन के समीप धरना दिया. विधान सभा अध्यक्ष दिनेश उरांव को मांग पत्र सौंपा. स्पीकर ने […]

बसिया : प्रखंड पारा शिक्षक संघ द्वारा स्थायीकरण व मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर 17 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से करीब 75 नव प्राथमिक विद्यालय में पठन -पाठन ठप है. बुधवार को पारा शिक्षकों ने बीआरसी भवन के समीप धरना दिया. विधान सभा अध्यक्ष दिनेश उरांव को मांग पत्र सौंपा. स्पीकर ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया. मौके पर अर्जुन मिश्र, रामकिशोर ओहदार, अनीता सोरेंग, फिरदा टोप्पो, पुष्पा इंदवार, अभिषेक महंती व मोतीलाल साहू मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >