बिशुनपुर : गुरदरी थाना क्षेत्र के चौरासी माइल गांव के समीप अपराधियों ने जेसीबी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. लोहे का सामान छोड़ कर जेसीबी मशीन पूरी तरह जल गयी है.
दो दिन से जेसीबी मशीन खराब थी और सड़क के किनारे खड़ी थी. जेसीबी मशीन जलाने के मामले में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात करीब दो बजे अपराधी जेसीबी मशीन जला कर चले गये. उस समय चालक व खलासी नहीं थे. गाड़ी सेन्हा निवासी मुमताज खान की थी. जेसीबी मशीन गुरदरी माइंस में चलती थी. गुरदरी से लौटने के क्रम में रास्ते में जेसीबी खराब हो गयी थी, जिसे अपराधियों ने जला दिया. थाना प्रभारी परमानंद बिरूवा ने कहा कि अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. इसकी जांच की जा रही है.
