रायडीह : हादसे में तीन लोग हुए घायल

रायडीह. प्रखंड के बख्तर साय मोड़ में बाइक व मार्शल वाहन के बीच हुई भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गये.इनमें बसंत राम (30), अनिल कुजूर (25) व सुरेंद्र राम (25) हैं. तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रायडीह में भरती कराया गया. प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को गुमला […]

रायडीह. प्रखंड के बख्तर साय मोड़ में बाइक व मार्शल वाहन के बीच हुई भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गये.इनमें बसंत राम (30), अनिल कुजूर (25) व सुरेंद्र राम (25) हैं. तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रायडीह में भरती कराया गया. प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, उपरोक्त तीनों घायल छत्तीसगढ़ के मांडर लोदाम के निवासी हैं. वे तीनों बाइक (सीजी 14 एम 5526) से नवागढ़ बैघाटोली से मांडर लाैट रहे थे. इसी दाैरान मार्शल की चपेट में आकर घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >