राशन कार्ड बनाने के नाम पर रुपये लेने का आरोप

भंडरा : उदरंगी पंचायत के भैसमुंदो टंगराटोली के कार्ड धारियों ने बीडीओ गौतम कुमार भगत को आवेदन सौंपा है. इसमें कार्ड बनाने के नाम पर पैसा लेने वाले बिचौलया पर कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों ने आवेदन में कहा है कि भैसमुंदो गांव निवासी हरिदास उरांव चार दिन पहले एक-एक हजार रुपये लेकर राशन […]

भंडरा : उदरंगी पंचायत के भैसमुंदो टंगराटोली के कार्ड धारियों ने बीडीओ गौतम कुमार भगत को आवेदन सौंपा है. इसमें कार्ड बनाने के नाम पर पैसा लेने वाले बिचौलया पर कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों ने आवेदन में कहा है कि भैसमुंदो गांव निवासी हरिदास उरांव चार दिन पहले एक-एक हजार रुपये लेकर राशन कार्ड दिया था.

दो दिन बाद राशन कार्ड नंबर चढ़ाने की बात बता कर राशन कार्ड वापस ले लिया और 500 रुपये प्रति लाभुक देने के लिए कहा. अब रुपये देने के बाद भी हम सब राशन कार्ड से वंचित हो गये हैं. आवेदन देने वालों में सुकरा महली, राम विनोद महली, लिटिया उरांव व सुधु महली शामिल हैं. भैंसमुंदो टंगराटोली की वार्ड नंबर 11 की वार्ड सदस्य बिरसमनी उरांव लाभुकों को लेकर बीडीओ के पास पहुंची थी. बिरसमनी ने बीडीओ को बताया कि उदरंगी पंचायत में बिचौलिया हावी है. राशन कार्ड बनाने के नाम पर मोटी रकम वसूल की जा रही है. इस संबंध में बीडीओ गौतम भगत का कहना है कि मामला गंभीर है. जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >