एक सप्ताह के अंदर वार्डों में शिविर नहीं लगाया जायेगा, तो 13 सितंबर से वार्डवार अभियान चलाया जायेगा.
गुमला : मलिन बस्ती आवास योजना में लाभुकों से ली गयी घूस की राशि को वापस करने और नगर परिषद, गुमला में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने की मांग को लेकर भाकपा माले व झारखंड नवनिर्माण दल (जेएनडी) के दर्जनों कार्यकर्ता मंगलवार को भूख हड़ताल पर बैठे. माले के सचिव विजय सिंह ने कहा कि सरकार गरीबों के हित के लिए योजना बनाती है, लेकिन उसी योजना के लाभुकों से घूस लिया जा रहा है.
मामले की जांच के लिए जिला प्रशासन को सभी वार्डों में शिविर लगाना चाहिए. यदि एक सप्ताह के अंदर वार्डों में शिविर नहीं लगाया जायेगा, तो 13 सितंबर से वार्डवार अभियान चलाया जायेगा. नगर विकास मंत्री को समस्याअों से अवगत करा कर समाधान की मांग की जायेगी. मौके पर अंजनी उरांव, पुष्पा पन्ना, मालती देवी, कमली देवी, प्रकाश उरांव, रामावतार साहू, देवलाल लोहरा, जुगल मुंडा, कृष्णा बड़ाइक, सरोज तिर्की, रतिया उरांव सहित कई लोग उपस्थित थे.
