गुमला जिले के 12 प्रखंडों में सोमवार को विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. 1925 सरकारी स्कूल व 3000 से अधिक निजी स्कूलों में कार्यक्रम हुआ. कहीं रंगारंग कार्यक्रम हुए, तो कहीं फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने शिक्षकों का उपहार दिया. छात्र व शिक्षक के बीच फुटबॉल व वॉलीबॉल मैच हुआ.
शिक्षक सड़क के समान होते हैं : संजीव गुप्ता
गुमला. पालकोट रोड स्थित संध्या रानी आॅक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया. एचएम दीपम बनर्जी, निदेशक संजीव गुप्ता, किड्स एचएम सरिता गुप्ता व अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन व विद्यालय की संस्थापिका संध्या रानी गुप्ता के चित्र पर माल्यार्पण किया.
निदेशक ने कहा कि शिक्षक सड़क के समान होते हैं. जिस प्रकार सड़कें राहगीरों को हर कठिनाई व समस्या का सामना करते हुए राहगीरों को अपनी मंजिल तक पहुंचाती है, उसी प्रकार शिक्षक विद्यालय में बच्चों को सींच कर हर कठिनाईयों का सामना करते हुए उन्हें समाज के अनुरूप बनाते हुए स्वच्छ व सुंदर समाज की रचना करते हैं.
एचएम ने सर्वपल्ली कृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर सरिता गुप्ता, जयकिशोर कुमार, विपुल केसरी, विनय भगत, मैत्री अधिकारी, विनीता सिंह, अनु कुमारी, निहारिका सिंह, सरिता सिंह, मनीष प्रसाद, गायत्री बाड़ा, समरीन परवीन, प्रिया, प्रियंका, अंजु, रश्मि, सुनैना, मुक्ता बेक, सुमन, बिंदेश्वरी, मोनिका, संजना मिश्र, किरण गुप्ता, संजना दास सहित छात्र-छात्रएं व अभिभावक मौजूद थे.
