मंच पर बैठे फादर इरेनसियुस व अन्य

गुमला : इनसान भगवान की सर्वोत्तम रचना है. इसकी श्रेष्ठता का मुख्य कारण इनसानों का विवेक है. जो इंसान को सृष्टि में सबसे भिन्न बनाता है. ये बातें संत इग्नासियुस हाई स्कूल के एचएम फादर इरेनसियुस मिंज ने कही. वे शिक्षक दिवस के अवसर पर फादर पीपी वनफल सभागार में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के […]

गुमला : इनसान भगवान की सर्वोत्तम रचना है. इसकी श्रेष्ठता का मुख्य कारण इनसानों का विवेक है. जो इंसान को सृष्टि में सबसे भिन्न बनाता है. ये बातें संत इग्नासियुस हाई स्कूल के एचएम फादर इरेनसियुस मिंज ने कही. वे शिक्षक दिवस के अवसर पर फादर पीपी वनफल सभागार में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के उदघाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि बुद्धिमता को बढ़ाने का सबसे सरल उपाय शिक्षा है, जिसका मूल स्त्रोत ईश्वर है, जो शिक्षा की महत्ता को समझता है. इस अवसर पर फादर ख्रिस्टोफर लकड़ा, फादर मनोहर खोया, फादर प्रफुल्ल एक्का, फादर फ्लोरेंस गुड़िया सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >