करम पूर्व संध्या कार्यक्रम नाै को गुमला. सरना प्रार्थना सभा जिला समिति की बैठक उरांव क्लब दुंदूरिया में रविवार को हुई. अध्यक्षता प्रखंड सचिव बेचन उरांव ने की. बैठक में करमा पूर्व संध्या कार्यक्रम नाै सितंबर को मनाने का निर्णय लिया गया. करमा पूर्व संध्या के आयोजन के लिए आर्थिक रूप से सहयोग के लिए सभी सदस्यों से सहयोग राशि यथाशीघ्र जमा करने की अपील की गयी. सभी सरकारी सेवक से 501 की सहयोग राशि लेने की बात कही. करमा पूर्व संध्या पर समारोह आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष प्रदुमन उरांव, उपाध्यक्ष रामलाल भगत, सचिव प्रदीप उरांव व कोषाध्यक्ष बेचन उरांव को मनोनीत किया गया. अर्थसंग्रह का दायित्व अपने -अपने टोले में संबंधित सदस्यों द्वारा संग्रह करने की अपील गयी. कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया. करमा पूर्व संध्या में सामूहिक नृत्य, एकल गायन, लेखन प्रतियोगिता का आयोजन होगा. नृत्य मंडलियों से पारंपरिक परिधान एवं वाद्य यंत्र के साथ उपस्थित होने की अपील की गयी है. मौके पर महेंद्र उरांव, प्रवीण उरांव, जसमंती उरांव, दुलारी उरांव, बुद्धेश्वर उरांव सहित कई लोग मौजूद थे.
करम पूर्व संध्या कार्यक्रम नौ को
करम पूर्व संध्या कार्यक्रम नाै को गुमला. सरना प्रार्थना सभा जिला समिति की बैठक उरांव क्लब दुंदूरिया में रविवार को हुई. अध्यक्षता प्रखंड सचिव बेचन उरांव ने की. बैठक में करमा पूर्व संध्या कार्यक्रम नाै सितंबर को मनाने का निर्णय लिया गया. करमा पूर्व संध्या के आयोजन के लिए आर्थिक रूप से सहयोग के लिए […]
