मुखिया संघ के गठन पर विमर्शजिला मुखिया संघ की बैठकफोटोफाइल : 4एसआइएम:2-बैठक में उपस्थित संघ के सदस्यसिमडेगा.स्थानीय जयप्रकाश नारायण उद्यान में जिला मुखिया संघ की बैठक अध्यक्ष भूषण बाड़ा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी. जिला संघ को मजबूत बनाने के लिए सभी प्रखंडों में प्रखंड समिति का गठन करने पर विचार- विमर्श किया गया. जिला अध्यक्ष भूषण बाड़ा ने कहा कि कई पंचायतों में सरकारी कर्मी मुखियाओं का सहयोग नहीं कर रहे हैं, जो चिंता का विषय है. ऐसी स्थिति में विकास कार्य प्रभावित होगा. उन्होंने कहा कि कर्मियों द्वारा मुखियाओं को प्रताड़ित भी किया जाता है. ऐसे लोगों को चिह्नित करने की जरूरत है. बैठक में जिला सचिव सिलवेस्तर बाघवार, उपाध्यक्ष शशि कला तिर्की ने भी अपने विचार व्यक्त किये. बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह जिला मुखिया संघ की बैठक की जायेगी. बैठक में पूनम बेरोनिका केरकेट्टा, शिशिर डांग, क्लमेंट एक्का, सुशीला डांग,महिमा लकड़ा, संजु बड़ाइक, गगन टोप्पो, शिशिर मिंज, अटल लुगून, आलोमनी बागे, अंजेला देवी, गगन टोप्पो सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
मुखिया संघ के गठन पर विमर्श
मुखिया संघ के गठन पर विमर्शजिला मुखिया संघ की बैठकफोटोफाइल : 4एसआइएम:2-बैठक में उपस्थित संघ के सदस्यसिमडेगा.स्थानीय जयप्रकाश नारायण उद्यान में जिला मुखिया संघ की बैठक अध्यक्ष भूषण बाड़ा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी. जिला संघ को मजबूत बनाने के लिए सभी प्रखंडों में प्रखंड समिति का गठन […]
