मध्य क्षेत्र का विकास करूंगा : महावीर

मध्य क्षेत्र का विकास करूंगा : महावीर गुमला. गुमला प्रखंड के मध्य क्षेत्र के युवा प्रत्याशी महावीर उरांव उर्फ मठया ने मंगलवार को विभिन्न गांवों का दौरा कर अपने पक्ष में लोगों से वोट डालने की अपील की. फुलवारटोली, तेलगांव खास, खोरा, धोधरा टंगराटोली गांव का दौरा किये. स्थानीय लोगों से बैठक कर समस्याओं से […]

मध्य क्षेत्र का विकास करूंगा : महावीर गुमला. गुमला प्रखंड के मध्य क्षेत्र के युवा प्रत्याशी महावीर उरांव उर्फ मठया ने मंगलवार को विभिन्न गांवों का दौरा कर अपने पक्ष में लोगों से वोट डालने की अपील की. फुलवारटोली, तेलगांव खास, खोरा, धोधरा टंगराटोली गांव का दौरा किये. स्थानीय लोगों से बैठक कर समस्याओं से अवगत हुए. कहा कि जनता एक मौका दें. मैं आपके उम्मीद व विश्वास पर खरा उतरूंगा. आज भी मध्य क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है. वर्ष 2010 को पंचायत चुनाव हुआ था, तो लोगों को उम्मीद थी कि गांवों का विकास होगा. जनता आज भी विकास के लिए तरस रही है. मौके पर गोलू, संतोष, रवि उरांव, पहान सुधू उरांव, बिरसाई उरांव, घुड़ा उरांव, शाहदेव उरांव सहित कई लोग थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >