माओवादियों का पता नहीं बताने पर पीटा

गुमला : गुमला से 16 किमी दूर मड़वा, पाकरटोली, कुल्ही व आंजन इलाके में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के लोगाें ने मंगलवार को केश्वर साय की जम कर पिटाई की है. बंदूक के बट से उसका हाथ ताेड़ दिया. ये लाेग माओवादी कमांडर बुद्धेश्वर उरांव व रंथु उरांव का ठहरने का ठिकाना व उनका मोबाइल […]

गुमला : गुमला से 16 किमी दूर मड़वा, पाकरटोली, कुल्ही व आंजन इलाके में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के लोगाें ने मंगलवार को केश्वर साय की जम कर पिटाई की है.
बंदूक के बट से उसका हाथ ताेड़ दिया. ये लाेग माओवादी कमांडर बुद्धेश्वर उरांव व रंथु उरांव का ठहरने का ठिकाना व उनका मोबाइल नंबर मांग रहे थे. कई अन्य लोगों की भी पिटाई की सूचना है.
जेजेएमपी की इस कार्रवाई से ग्रामीण डरे हुए हैं. घायल केश्वर काे इलाज के लिए गुमला भेजा गया है. जेजेएमपी के एक नेता ने दावा किया कि उनके 150 से अधिक सदस्य माओवादियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >