लीड के साथ :::: बीरू थाना व सहायता केंद्र का उदघाटन फोटोफाइल:13एसआइएम:1-उदघाटन करते विधायकप्रतिनिधिसिमडेगा. सदर थाना परिसर में सहायता केंद्र एवं बीरू थाना कार्यालय का उदघाटन किया गया. उदघाटन विधायक विमला प्रधान व एसपी राजीव रंजन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं नारियल फोड़ कर किया. उदघाटन के बाद एसपी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि सहायता के केंद्र के माध्यम से लोगों को काफी सुविधाएं मिलेंगी. यहां पर हर समय एक पुलिसकर्मी की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. जो हर आनेवाले लोगों को सहायता करेगी. साथ ही आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध करायेगी. उन्होंने कहा कि थाना में कई ऐसे लोग भी आते हैं, जिन्हें कोई जानकारी नहीं होती. परिणाम स्वरूप वह काफी परेशान होते हैं. उनकी परेशानियों को देखते हुए सहायता केंद्र की स्थापना की गयी है. एसपी श्री सिंह ने कहा कि बीरू थाना का उदघाटन हो जाने से बीरू क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा. साथ ही लोगों को कानूनी सहायता भी मिलेगी. लोग अपने अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगे. मौके पर एसडीपीओ मो कौसर अली, डीएसपी राजा कुमार मित्रा, पुलिस इंस्पेक्टर सरोज कुमार श्रीवास्तव, थाना प्रभारी रणविजय शर्मा, सार्जेंट अशोक कुमार दूबे , बीरू थाना के थाना प्रभारी गंगा सागर ओझा, बीरू के मुखिया गंगाधर लोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मी उपस्थित थे.
लीड के साथ :::: बीरू थाना व सहायता केंद्र का उदघाटन
लीड के साथ :::: बीरू थाना व सहायता केंद्र का उदघाटन फोटोफाइल:13एसआइएम:1-उदघाटन करते विधायकप्रतिनिधिसिमडेगा. सदर थाना परिसर में सहायता केंद्र एवं बीरू थाना कार्यालय का उदघाटन किया गया. उदघाटन विधायक विमला प्रधान व एसपी राजीव रंजन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं नारियल फोड़ कर किया. उदघाटन के बाद एसपी राजीव रंजन […]
