हनुमान मंदिर की प्राण प्रतष्ठिा की गयी

हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गयी बिशुनपुर. प्रखंड के बनारी स्थित मोटिया संघ द्वारा नवनिर्मित बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा की गयी. इससे पहले कोयलेश्वरनाथ से मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गयी. सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया. जिसके बाद पुजारी प्रेमचंद मिश्रा ने विधि पूर्वक पूजा पाठ कर प्राण प्रतिष्ठा करायी. लोगों के […]

हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गयी बिशुनपुर. प्रखंड के बनारी स्थित मोटिया संघ द्वारा नवनिर्मित बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा की गयी. इससे पहले कोयलेश्वरनाथ से मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गयी. सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया. जिसके बाद पुजारी प्रेमचंद मिश्रा ने विधि पूर्वक पूजा पाठ कर प्राण प्रतिष्ठा करायी. लोगों के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया. संघ के गुड्डू महली ने बताया कि बनारी में बजरंग बली का मंदिर नहीं होने के कारण भक्तों को पूजा करने मे काफी परेशानी होती थी. मोटिया संघ ने मंदिर बनाने का निर्णय लिया. सभी बनारी वासियों ने भरपूर सहयोग किया. प्राण प्रतिष्ठा के बाद शाम में भंडारा का भी आयोजन किया गया. इस अवसर पर मकल महली, बनारसी महली, कृष्णा साहू, मुकना भुइंया, कृष्णा सिंह, रामू भुइंया, सत्यनारायण, पंचम सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >