राज्य सरकार किसान व गरीब विरोधी : सुखदेव लोहरदगा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत चिपो ठेका टोली, गुड़ी, सेंभू टोली, खख्सी टोली आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए. ग्रामीणों ने श्री भगत को शिक्षकों की कमी, तेतरा बांध का, छठ घाट का जीर्णोद्धार, पेयजल, सड़क निर्माण, पीसीसी पथ, सरना स्थल का घेराव आदि समस्याओं से अवगत कराते हुए निदान करने की मांग की़ श्री भगत ने कहा कि पूरा जिला सूखे की चपेट में है, जिसके कारण किसानों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. अभी से यहां के किसान पलायन कर रहे हैं. बावजूद सरकार क्षेत्र को सूखा क्षेत्र घोषित कर अभी तक राहत कार्य नहीं चला रही है. राज्य सरकार किसान एवं गरीब विरोधी सरकार है. राज्य में पूरा क्षेत्र फेल है. श्री भगत ने कहा कि कांग्रेट पार्टी किसानों के साथ है और उनपर हो रहे शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने ग्रामीणों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया. मौके पर लालदेव उरांव, राजू उरांव, सुरेंद्र लोहरा, शनिया उरांव, गोवर्धन भगत, कमला उरांव, एतवा उरांव, राम उरांव, जुरा उरांव, सत्यनारायण भगत, गंदरु उरांव, भरत महतो, मंजन उरांव आदि शामिल थे.
राज्य सरकार किसान व गरीब विरोधी : सुखदेव
राज्य सरकार किसान व गरीब विरोधी : सुखदेव लोहरदगा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत चिपो ठेका टोली, गुड़ी, सेंभू टोली, खख्सी टोली आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए. ग्रामीणों ने श्री भगत को शिक्षकों की कमी, तेतरा बांध का, छठ घाट का जीर्णोद्धार, पेयजल, सड़क निर्माण, पीसीसी पथ, सरना स्थल का घेराव […]
