आधार से जोड़ा जा रहा है जनसंख्या पंजी
गुमला. समाहरणालय स्थित एनआइसी भवन में जनगणना निदेशालय द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग की गयी. डायरेक्टर राजीव कुमार व उपनिदेशक अमिष्ठ कुमार ने राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी को आधार से जोड़ने की जानकारी ली. अधिकारियों ने कहा कि 15 अक्तूबर को पंजी का आधार सीलिंग कर लेना है. क्योंकि जनसंख्या पंजी को आधार से जोड़ने के बाद उसे ऑनलाइन किया जाना है. मौके पर गुमला से एसी अशोक कुमार साह, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अरुण कुमार व शशिशेखर सिन्हा थे.
