लीड- संत मेरीज में फुटबॉल व कल्चरल फियेस्टा का उदघाटन हेडलाइन…शिक्षा के साथ संस्कार की भी सीखफोटोफाइल:9एसआइएम:1-कार्यक्रम का उदघाटन करते मुख्य अतिथि,2-नृत्य करती छात्राएंप्रतिनिधि, सिमडेगा. संत मेरीज हाई स्कूल में तीन दिवसीय फुटबॉल एवं कल्चरल फियेस्टा का उदघाटन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में फादरा प्रोवेंशियल जोसेफ मरियानुस कुजूर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में फादर अगुस्टीन कुजूर उपस्थित थे. कार्यक्रम का उदघाटन फादर जोसेफ ने दीप प्रज्वलित कर किया. इससे पूर्व मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों को नृत्य व गीत के साथ स्वागत करते हुए मंच तक लाया गया. अतिथियों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित भी किया गया. अपने संबोधन मुख्य अतिथि फादर जोसेफ मरियानुस कुजूर ने कहा कि यीशु समाजी विद्यालयों में शिक्षा के साथ संस्कार भी सिखाया जाता है. साथ ही विद्यार्थियों को प्रतिभावान बनाया जाता है. उन्होंने कहा कि मानवता को समझें. अपने अंदर सेवा की भावना जागृत करें. किसी भी क्षेत्र में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का प्रयास करें. स्वागत भाषण विद्यालय के प्राचार्य फादर जोन तिर्की ने किया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. विद्यार्थियों ने प्रेयर डांस, स्वागत नृत्य, डमकच नृत्य सहित कई आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किये. कार्यक्रम का संचालन अनुज बक्शी व सुजिता लकड़ा ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से फादर रेक्टर लिनुस डंुगडंुग, फादर अलबर्ट डंुगडंुग, फादर सिकंदर , फादर आइजक, फादर अब्राह्म, फादर अजय, फादर जेवियर, फादर जेराम, फादर डेमियन, फादार विजय पौल, फादर अंड्रू, फादर ऐरिनियुस टोप्पो, ब्रदर सिंदुरिया, जोन मरियानुस एक्का, सुनील मिंज, हीरा लाल राम, संजीव कुमार, अनूप खेस, लखिंद्र कुमार, उद्धव महतो, माधव मिश्रा, अलबर्ट आइंद, मनिक रोशन मिंज, सुजाता तिर्की, आभा मिंज, आभा एक्का, फ्रिसयाना सोरेंेग, सुषमा कुल्लू, परिबल महतो के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.फुटबॉल प्रतियोगिता में 23 टीमें ले रही हैं भागकार्यक्रम के उदघाटन के साथ ही फुटबॉल प्रतियोगिता भी आरंभ हो गया. बालक वर्ग 16 एवं बालिका वर्ग में सात टीमें भाग ले रहे हैं. बालक में आरसी मवि रेंगारी, आरसी मवि विजयागिरी,संत इग्नासियुस गुमला, आरसीपी झरैन, आरसीएम सोगड़ा, प्रभात तारा धुर्वा, संत मेरीज सामटोली, आरसी बारीडीह, आरसीएम सपारोम, एसएमएम बुरडिह कोचांग, संत इग्नासियुस सोसो, आरसीएमएस दोरिया तमाड़ा, आरसी मारंगहादा, जेएमएस पतराचौली, आरसीबी सरवदा, आरसी नवाडीह, बालिका वर्ग में आरसीपी झरैन, आरसीएम विजयागिरी, आरसीएम सोगड़, संत इग्नासियुस सोसो, प्रभाततारा धुर्वा, एसएमएम बुरडूह कोचांग, संत जे एमएस पतराचोली की टीम शामिल हैं.
लीड- संत मेरीज में फुटबॉल व कल्चरल फियेस्टा का उदघाटन
लीड- संत मेरीज में फुटबॉल व कल्चरल फियेस्टा का उदघाटन हेडलाइन…शिक्षा के साथ संस्कार की भी सीखफोटोफाइल:9एसआइएम:1-कार्यक्रम का उदघाटन करते मुख्य अतिथि,2-नृत्य करती छात्राएंप्रतिनिधि, सिमडेगा. संत मेरीज हाई स्कूल में तीन दिवसीय फुटबॉल एवं कल्चरल फियेस्टा का उदघाटन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में फादरा प्रोवेंशियल जोसेफ मरियानुस कुजूर एवं विशिष्ट […]
