सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाया जायेगा पर्व

सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाया जायेगा पर्वसदर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठकएलडीजीए-19 बैठक करते अधिकारी. एलडीजीए-20 बैठक में उपस्थित लोग. लोहरदगा. सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक एसपी कार्तिक एस की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में एसपी ने कहा कि दुर्गापूजा व मुहर्रम का त्योहार है. ऐसे में सबों को […]

सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाया जायेगा पर्वसदर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठकएलडीजीए-19 बैठक करते अधिकारी. एलडीजीए-20 बैठक में उपस्थित लोग. लोहरदगा. सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक एसपी कार्तिक एस की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में एसपी ने कहा कि दुर्गापूजा व मुहर्रम का त्योहार है. ऐसे में सबों को मिलजुलकर त्योहार आपसी भाईचारगी के साथ मनाना है. कहा कि लोहरदगा की परंपरा रही है कि यहां के लोग एक दूसरे से मिलकर रहते हैं और एक दूसरे के पर्व में शरीक होते हैं. केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अनुपम प्रकाश कुंवर ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूजा शांतिपूर्ण व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि विजयादशमी के दिन बक्सीडीपा में मेला लगाया जाता है. यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. लेकिन यहां शौचालय की व्यवस्था नहीं होने के कारण खासकर महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. एसपी ने शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया. बैठक में कहा गया कि तेतरतर पर दुर्गा पूजा होती है और बगल में ताजिया रखा जाता है. यहां पर पुलिस बल की तैनाती की बात कही गयी. एसपी ने कहा सभी पूजा पंडालों के आसपास पुलिस बल की तैनाती की जायेगी और सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे. बीआइडी में जले ट्रांसफामर को दो दिनों के अंदर बदलने की बात कही गयी. ललित नारायण स्टेडियम में बिजली की व्यवस्था नगर पालिका के द्वारा कराया जायेगा. नवमी के दिन मन्हो व किस्को में मेला लगता है जहां पुलिस बल की व्यवस्था की जायेगी. मौके पर अंजुमन के सेक्रेट्ररी हाजी सज्जाद खान ने कहा कि लोहरदगा में त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाता है और इस बार भी सभी लोग त्योहार बनाएंगे. किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी. बैठक में कहा गया कि पूजा के दौरान लाउड स्पीकर में भक्ति गाने ही बजाये जाये. रात दस बजे के बाद लाउड स्पीकर की आवाज कम कर दी जाये, ताकि किसी को परेशानी न हो. मौके पर एसडीपीओ राम सरेक राय, अंचल अधिकारी अनुराग तिवारी, थाना प्रभारी सुधीर साहू, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अनुपम प्रकाश कुंवर, महासचिव सुबोध राय, कोषाध्यक्ष विकास वर्मा, संरक्षक राजेंद्र खत्री, मदन मोहन पाठक, उपाध्यक्ष पंकज लाल गुप्ता, विनोद तमेड़ा,कमलेश कुमार,दीपक सर्राफ, हाजी अफसर कुरैशी, हाजी सज्जाद खान, हाजी सिकंदर अंसारी, शहादत हुसैन, मो कैश, जुम्मा मल्लिक, इकबाल खलिफा, भरत साहू, मनोज साहू, रविनारायण महली, नंदलाल उरांव, कुमार संदीप, शकील खान, परमानंद अग्रवाल, प्रमेश्वर साहू, विनोद राय, निशिथ जायसवाल, क्यूम अंसारी, पंकज कुंवर, दिनेश पांडेय, दीपक महतो, प्रमेश्वर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >