अग्रसेन जयंती पर होंगे कई कार्यक्रम

अग्रसेन जयंती पर होंगे कई कार्यक्रम गुमला. अग्रवाल सभा गुमला की बैठक पोद्दार धर्मशाला में हुई. बैठक में अग्रवाल जाति के आदि पुरुष व कुल प्रवर्त्तक महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही नये सत्र के लिए नये पदाधिकारियों का चुनाव किया गया. जिसमें अध्यक्ष रामवतार फोगला, उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, […]

अग्रसेन जयंती पर होंगे कई कार्यक्रम गुमला. अग्रवाल सभा गुमला की बैठक पोद्दार धर्मशाला में हुई. बैठक में अग्रवाल जाति के आदि पुरुष व कुल प्रवर्त्तक महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही नये सत्र के लिए नये पदाधिकारियों का चुनाव किया गया. जिसमें अध्यक्ष रामवतार फोगला, उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, सचिव पवन गाडोदिया, सहसचिव ओमप्रकाश जाजोदिया व कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल को बनाया गया. जयंती समारोह के सफल संचालन के लिए अलग-अलग समिति का गठन किया गया. बैठक में बताया गया कि जयंती समारोह के अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं व मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. जो 10 अक्टूबर से शुरू होगा. पहले दिन छोटे-छोटे बच्चों के बीच स्वच्छ भारत अभियान पर चित्रांकन प्रतियोगिता करायी जायेगी. वहीं युवतियों के बीच फूलों का गुलदस्ता सजाने व महिलाओं के बीच स्वास्तिक सजाओ प्रतियोगिता होगी. इसके बाद 11 अक्टूबर को बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस, कक्षा छह से नौ तक के बच्चों के बीच सलाद सज्जा, पुरुषों व महिलाओं के बीच कविता पाठ, महिलाओं के बीच गीत गायन व नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम होंगे. अंतिम दिन 13 अक्टूबर को पूजन, हवन, आरती व प्रसाद वितरण के साथ समारोह का समापन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >