क्षत्रिय महासभा के महिला इकाई की बैठक

क्षत्रिय महासभा के महिला इकाई की बैठक लोहरदगा़ अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के महिला इकाई की बैठक इंदु वर्मा की अध्यक्षता में देवी मंदिर परिसर पावरगंज में हुई. बैठक में जिलाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा एवं महासचिव विकास वर्मा उपस्थित थे. राजेंद्र वर्मा ने कहा कि आप सभी माताएं एवं बहनें समाज के उत्थान के लिए […]

क्षत्रिय महासभा के महिला इकाई की बैठक लोहरदगा़ अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के महिला इकाई की बैठक इंदु वर्मा की अध्यक्षता में देवी मंदिर परिसर पावरगंज में हुई. बैठक में जिलाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा एवं महासचिव विकास वर्मा उपस्थित थे. राजेंद्र वर्मा ने कहा कि आप सभी माताएं एवं बहनें समाज के उत्थान के लिए आग चलने के लिये तैयार हैं. आप सभी को इसी तरह हमेशा एक साथ होकर काम करने की जरूरत है. उन्हाेंने ने कहा कि महिलाओं को जागरूक करने के लिए महिला जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए 11 सदस्यीय टीम गठित की गयी, जिसमें मालती देवी, नीतू देवी, सुनिता देवी, माधवी देवी, जय देवी, मंजू देवी, कमला देवी, इंदु वर्मा, गौरी देवी, सुनीता देवी, मीरा देवी, सोनी देवी आदि शामिल हैं. महिलाओं की ये टीम 10 अक्तूबर से घर-घर जाकर संपर्क कर महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित करेंगी. श्री वर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं चलायी जा रही है, जिसका लाभ समाज के लोगों को नहीं मिल पा रहा है. महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए प्रत्येक मुहल्ला में महिला मंडल बनाया जायेगा. बैठक में मालती वर्मा, विकास वर्मा, कमला देवी, सोनी देवी, बसंती देवी, चंदा देवी, मधु, अनीता देवी, पुतुल देवी, गीता देवी आदि मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >