:4:::: पेड़ों की कटाई पर रोक की मांग

:4:::: पेड़ों की कटाई पर रोक की मांग 8 गुम 16 में डीएफओ को ज्ञापन देते पहुंचे लोगगुमला. डुमरडीह गांव के ग्रामीणों ने वन प्रमंडल पदाधिकारी गुमला से गांव के पतरा बगीचा स्थित पेड़ों के अवैध कटाई पर रोक लगाने की मांग की है. इस संबंध में ग्रामीणों ने गुरुवार को वन प्रमंडल पदाधिकारी को […]

:4:::: पेड़ों की कटाई पर रोक की मांग 8 गुम 16 में डीएफओ को ज्ञापन देते पहुंचे लोगगुमला. डुमरडीह गांव के ग्रामीणों ने वन प्रमंडल पदाधिकारी गुमला से गांव के पतरा बगीचा स्थित पेड़ों के अवैध कटाई पर रोक लगाने की मांग की है. इस संबंध में ग्रामीणों ने गुरुवार को वन प्रमंडल पदाधिकारी को आवेदन दिया है. जिसमें उल्लेखित है कि जिस पतरा बगीचा से पेड़ों की कटाई हो रही है, वह स्थल डुमरडीह, टुकुटोली, नेवाटोली, टंगराटोली व गणेशपुर डीपा के ग्रामीणों का सार्वजनिक चारागाह है. 100 वर्ष से भी पहले से पूर्वज काल से उक्त स्थल का उपयोग चारागाह के रूप में करते आ रहे हैं. वहां से कई ग्रामीणों का रोजी रोजगार भी चलता है. जिसमें स्थानीय लोगों का दो श्मशान घाट भी है. लेकिन गलत आदेश करा कर उक्त स्थल के पेड़ों को काटा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >