लीड :13::: विभाग सुधरे, नहीं तो छोड़ दें जिला

लीड :13::: विभाग सुधरे, नहीं तो छोड़ दें जिलासप्लाई पानी नहीं मिलने से आक्रोश.7 गुम 20 में भूषण तिर्कीप्रतिनिधि, गुमलापूर्व विधायक सह झामुमो के जिला अध्यक्ष भूषण तिर्की ने पेयजल विभाग गुमला के अधिकारियों को काम करने की नसीहत दी है. कहा कि अगर अधिकारी काम नहीं कर सकते हैं, तो जिला से दूसरे स्थान […]

लीड :13::: विभाग सुधरे, नहीं तो छोड़ दें जिलासप्लाई पानी नहीं मिलने से आक्रोश.7 गुम 20 में भूषण तिर्कीप्रतिनिधि, गुमलापूर्व विधायक सह झामुमो के जिला अध्यक्ष भूषण तिर्की ने पेयजल विभाग गुमला के अधिकारियों को काम करने की नसीहत दी है. कहा कि अगर अधिकारी काम नहीं कर सकते हैं, तो जिला से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर करा लें. जनता के साथ मजाक न करें. गुमला में पेयजल संकट गहराया हुआ है और अधिकारी आराम फरमा रहे हैं. कहा कि पहले से गुमला की आधी आबादी सप्लाई पानी से वंचित है. इधर दो दिनों से शहर में सप्लाई पानी नहीं मिल रहा है. अभी पर्व त्योहार का समय है. ऐसे में पानी नहीं मिलने से लोगों को परेशानी हो रही है. नागफेनी जलापूर्ति केंद्र से कई दिनों से पानी सप्लाई नहीं हो रही है. अभी तक खराबी को दूर नहीं किया गया है. नजदीक में दशहरा व मुहर्रम पर्व है. खटवा नदी से जैसे-तैसे पानी सप्लाई हो रही है. उकहा कि अगर दो दिन में सप्लाई पानी की स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो विभाग में तालाबंदी करेंगे.पानी नहीं मिलने से जनता परेशान7 गुम 21 में अनमोल गुप्ता7 गुम 22 में रमेश कुमार7 गुम 23 में शैल मिश्रागुमला. बुधवार को गुमला में पानी की सप्लाई नहीं हुई. इससे लोग हलकान रहे. पानी के लिए भटकते दिखे. इस संबंध में चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष अनमोल कुमार गुप्ता ने कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण शहर की जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है. कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने कहा कि विभाग सुचारू ढंग से पानी सप्लाई करें, नहीं तो मजबूरन विभाग के कार्यालय में तालाबंदी कर धरना देंगे. वार्ड पार्षद शैल मिश्रा ने कहा कि विभाग द्वारा सप्लाई पानी नहीं दी जा रही है. अगर सुधार नहीं हुआ, तो पूरे मुहल्ले के लोग घेराबंदी करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >