लीड ::10::: अस्पताल में डीएनएस व डी-फाइव स्लाइन खत्म

लीड ::10::: अस्पताल में डीएनएस व डी-फाइव स्लाइन खत्म स्लाइन बाहर से खरीदने को विवश मरीज.7 गुम 8 में अस्पताल में इलाजरत मरीतप्रतिनिधि, गुमलासदर अस्पताल चिकित्सीय सुविधा देने व दवाओं की आपूर्ति करने में अक्षम साबित हो रहा है. अस्पताल में डीएनएस व डी-फाइव स्लाइन अगस्त माह से खत्म है. जिसके कारण मरीज के परिजनों […]

लीड ::10::: अस्पताल में डीएनएस व डी-फाइव स्लाइन खत्म स्लाइन बाहर से खरीदने को विवश मरीज.7 गुम 8 में अस्पताल में इलाजरत मरीतप्रतिनिधि, गुमलासदर अस्पताल चिकित्सीय सुविधा देने व दवाओं की आपूर्ति करने में अक्षम साबित हो रहा है. अस्पताल में डीएनएस व डी-फाइव स्लाइन अगस्त माह से खत्म है. जिसके कारण मरीज के परिजनों को स्लाइन व दवा की खरीदारी बाहर से करनी पड़ रही है. मरीजों के परिजनों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ज्ञात हो कि गुमला जिला आदिवासी बहुल जिला है. इस क्षेत्र के अधिकांश लोग सुदूरवर्ती इलाकों से आते हैं. पैसे की कमी रहती है. सरकार द्वारा अस्पताल का निर्माण तो करा दिया गया है, लेकिन दवा व स्लाइन की आपूर्ति नहीं की जा रही है़क्या कहते हैं मरीजमहिला वार्ड में बुखार, घबराहट, कमजोरी सहित अन्य बीमारी से इलाजरत मरीज सोनी देवी, सुगन देवी, पैरो देवी, रीता देवी, वीणा लकड़ा, फूलमनी देवी ने कहा कि जब से वे अस्पताल में भरती हुई है. स्लाइन व दवाएं बाहर से खरीद कर मंगाना पड़ रहा है. सभी मरीजों को चिकित्सकों ने डीएनएस व डी-फाइव स्लाइन के साथ अन्य दवाएं लिखी है. जो सदर अस्पताल में उपलब्ध नहीं है. इससे मरीज के परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्लाइन मंगाया जायेगाअस्पताल के स्टोर कीपर विनोद कुमार से पूछने पर कहा कि डीएनएस व डी-फाइव स्लाइन 17 अगस्त से खत्म है. इसे मंगाने के लिए पत्राचार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >