:4::: बच्चों को औषधि पौधों की जानकारी दी

:4::: बच्चों को औषधि पौधों की जानकारी दीजागरूकता शिविर में हुए विविध कार्यक्रम 7 गुम 13 में कार्यक्रम में मौजूद अतिथि.पालकोट. वन्य प्राणी सप्ताह पर बुधवार को राजकीयकृत मवि पोजेंगा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली. प्रभात फेरी विद्यालय से शुरू होकर गांव के गली मुहल्लों […]

:4::: बच्चों को औषधि पौधों की जानकारी दीजागरूकता शिविर में हुए विविध कार्यक्रम 7 गुम 13 में कार्यक्रम में मौजूद अतिथि.पालकोट. वन्य प्राणी सप्ताह पर बुधवार को राजकीयकृत मवि पोजेंगा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली. प्रभात फेरी विद्यालय से शुरू होकर गांव के गली मुहल्लों का भ्रमण कर नारेबाजी करते हुए पुन: विद्यालय पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी. छात्र-छात्राओं के बीच भाषण, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता हुई. शिविर में वाइल्ड लाइफ रांची से आये लोगों ने बच्चों को वन्य जीवन से अाधारित फिल्म दिखा कर जागरूक किया. औषधि चिकित्सक डॉ सत्यनारायण सिंह ने औषधि पौधों का कैलेंडर लगा कर उसकी जानकारी दी. कार्यक्रम में राजकीयकृत मवि लोधमा, नवसृजित उत्क्रमित मवि केंदटोली के बच्चों ने भी अपनी सहभागिता निभायी. वहीं भाषण में राजन कुमार व चित्रकला में अस्मिता तिग्गा प्रथम स्थान प्राप्त किया. जिसे अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मौके पर वन क्षेत्र पदाधिकारी कामाख्या नारायण प्रसाद, सुरीला डुंगडुंग, मंगलदेव भगत, विक्रम सहदेव, अखिलेश कुमार शर्मा, अभिषेक चौबे, प्रवीण तिवारी, नकुल दास, प्रमीला कुमारी सहित वन विभाग के कई कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >