लीटाटोली से उरमी तक सड़क बनाने की मांग

लीटाटोली से उरमी तक सड़क बनाने की मांग गुमला़ गुमला प्रखंड के लीटाटोली करौंदा के ग्रामीणों ने केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सुदर्शन भगत को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें कहा है कि छोटानागपुर के काला हीरा स्व कार्तिक उरांव के पैतृक गांव लीटाटोली से लेकर उरमी तक 11 किमी सड़क जर्जर है. लोगों को आने-जाने […]

लीटाटोली से उरमी तक सड़क बनाने की मांग गुमला़ गुमला प्रखंड के लीटाटोली करौंदा के ग्रामीणों ने केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सुदर्शन भगत को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें कहा है कि छोटानागपुर के काला हीरा स्व कार्तिक उरांव के पैतृक गांव लीटाटोली से लेकर उरमी तक 11 किमी सड़क जर्जर है. लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है. वर्ष 1998 में ग्रेड वन सड़क बनी थी. इसके बाद से सड़क पर कोई काम नहीं हुआ है. नतीजा अभी सड़क चलने योग्य नहीं है. 17 वर्ष से उसी बोल्डर पत्थर में लोग किसी प्रकार सफर कर रहे हैं. आये दिन सड़क पर हादसे हो रहे हैं. ग्रामीणों ने सुदर्शन भगत से कहा है कि आप भारत सरकार में ग्रामीण विकास राज्यमंत्री हैं. आपके संसदीय क्षेत्र की जनता समस्या में हैं. इसलिए आपसे काफी उम्मीद है कि सड़क बन सके. इससे लोगों को आवागमन का लाभ मिलेगा. ग्रामीणों ने कहा है कि लीटाटोली से उरमी स्थित संत जोसेफ अस्पताल तक सड़क खराब है. अगर यह सड़क बन जाये तो राउरकेला जाने का मार्ग नजदीक हो जायेगा. लोग आसानी से सफर भी कर सकेंगे. आवेदन में रघुनंदन प्रसाद, गोपेश साहू, कोनया कुजूर, दुखना साहू, शैलेंद्र कुमार, सुनीता कुमारी, मुनी कुमारी, सीता कुमारी, करिश्मा कुमारी, दिलवर उरांव, संदीप उरांव, मांगो कुमारी, उषा कुमारी, प्यारी कुमारी, गीता कुमारी, मंजनीता कुमारी, प्रमिला कुमारी, रेखा कुमारी, बसंती कुमारी, लालकेश्वर उरांव, दिनेश कच्छप, सुधमैन कुमारी, करमी कुमारी, कलेश्वरी कुमारी, दीपावली कुमारी, चप्मू कुमारी सहित कई लोगों के नाम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >