लीड :3:::: शहतूत व बागवानी कीट पालन सीखा

लीड :3:::: शहतूत व बागवानी कीट पालन सीखानिर्मला कॉलेज की टीम भंडरा पहुुंचीफोटो- एलडीजीए – 8 शहतूत की खेती के लिए प्रेरित करती टीम. एलडीजीए – 9 जानकारी देते संयुक्त निदेशक.भण्डरा/लोहरदगा़ निर्मला कॉलेज रांची के राजनीति विज्ञान प्रतिष्ठा की छात्राओं ने भंडरा में अनुसंधान प्रसार उप केन्द्र, केन्द्रीय रेशम बोर्ड में आकर मलबरी उत्पादन की […]

लीड :3:::: शहतूत व बागवानी कीट पालन सीखानिर्मला कॉलेज की टीम भंडरा पहुुंचीफोटो- एलडीजीए – 8 शहतूत की खेती के लिए प्रेरित करती टीम. एलडीजीए – 9 जानकारी देते संयुक्त निदेशक.भण्डरा/लोहरदगा़ निर्मला कॉलेज रांची के राजनीति विज्ञान प्रतिष्ठा की छात्राओं ने भंडरा में अनुसंधान प्रसार उप केन्द्र, केन्द्रीय रेशम बोर्ड में आकर मलबरी उत्पादन की जानकारी दी. यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण सह शहतूत रेशम उत्पादन जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित की गयी़ जानकारी के तहत शहतूत की बागवानी एवं कीट पालन की जानकारी संयुक्त निदेशक डॉ घनश्याम सिंह ने दी. इसके तहत छात्राओं को शहतूत कीट लगाना, उसकी देखभाल, सिंचाई एवं कीट को खिलाने के लिए उसकी कटींग करने की विस्तृत जानकारी दी. कीट पालन की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए उसकी तैयारी, कुकुन का बाजार व्यवस्था, कुकुन से बननेवाला उत्पाद, इसके पालन से लाभ की जानकारी दी गयी़ छात्राओं से शहतूत की खेती एवं कीट पालन से संबंधित कई प्रश्न पूछे गये. छात्राओं की उत्सुकता भरा प्रश्न का उत्तर शंकर राय एवं चंदन कुमार भारती ने दी. इस कार्यक्रम में डॉ रशिम साहू के साथ 56 छात्राओं के दल ने भंडरा में अखिलेश्वर धाम का भ्रमण किया. मौके पर कार्तिक उरांव सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >