पंचायत समिति में पारित निर्देश का नहीं हो रहा पालनकुड़ू (लोहरदगा). पंचायत समिति की मासिक बैठक में सर्व सहमति पारित प्रस्तावों का पालन नहीं हो पाता है. अधिकारी बैठक में पारित नियमों को धत्ता बताने से बाज नहीं आ रहे हैं. पिछले माह पंचायत समिति की मासिक बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया था कि जनसेवक विनय कुमार को प्रखंड कार्यालय के विभिन्न कार्यों, अन्नपूर्णा अन्न योजना वितरण से हटाते हुए पंचायतों में कृषि कार्य हेतु प्रभार दिया जाये. प्रस्ताव पारित हुए एक माह गुजर गया. जनसेवक विनय कुमार को प्रखंड कार्यालय में नहीं हटाया गया है. न ही कृषि कार्य के लिए पंचायत आवंटित किया गया है. इस संबंध में कुड़ू बीडीअो महेंद्र छोटन उरांव ने बताया कि विनय कुमार को जल्द कृषि कार्यों के लिए पंचायत आवंटित कर दिया जायेगा.
पंचायत समिति में पारित नर्दिेश का नहीं हो रहा पालन
पंचायत समिति में पारित निर्देश का नहीं हो रहा पालनकुड़ू (लोहरदगा). पंचायत समिति की मासिक बैठक में सर्व सहमति पारित प्रस्तावों का पालन नहीं हो पाता है. अधिकारी बैठक में पारित नियमों को धत्ता बताने से बाज नहीं आ रहे हैं. पिछले माह पंचायत समिति की मासिक बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया […]
