अग्रवाल कबड्डी में हरियाणा क्लब व यंग ग्रुप फाइनल में फोटो फाइल:6एसआइएम:9-खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि.सिमडेगा. महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल सभा द्वारा पिछले एक अक्तूबर से कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं. इसी क्रम में मंगलवार को अग्रवाल कबड्डी का आयोजन किया गया. कबड्डी प्रतियोगिता का उदघाटन अग्रवाल सभा के सचिव राधेश्याम मित्तल एवं उपाध्यक्ष मनोज जैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया. कबड्डी प्रतियोगिता में आयूष एंड ग्रुप, संजय एंड ग्रुप, हरियाणा कबड्डी क्बल एवं यंग गु्रप कबड्डी क्लब ने भाग लिया. इसमें हरियाणा कबड्डी क्लब एवं यंग ग्रुप ने अपने अपने मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल मैच आठ अक्तूबर को सुबह छह बजे से खेला जायेगा. इसी क्रम में आनंद भवन में कौन बनेगा अग्रवाल जीनियस द्वितीय प्रतियोगिता एवं पिलो पासिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. वहीं आनंद भवन में अग्रसेन उत्सव मेला का भी आयोजन किया गया. इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्टॉल लगाया गया था. महिला-पुरुष एवं बच्चों ने अग्रसेन उत्सव मेला का जम कर आनंद उठाया. मंगलवार के कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रवाल सभा, अग्रवाल महिला समिति एवं अग्रवाल युवा समिति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
अग्रवाल कबड्डी में हरियाणा क्लब व यंग ग्रुप फाइनल में
अग्रवाल कबड्डी में हरियाणा क्लब व यंग ग्रुप फाइनल में फोटो फाइल:6एसआइएम:9-खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि.सिमडेगा. महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल सभा द्वारा पिछले एक अक्तूबर से कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं. इसी क्रम में मंगलवार को अग्रवाल कबड्डी का आयोजन किया गया. कबड्डी प्रतियोगिता का उदघाटन अग्रवाल सभा के […]
