अभाविप का प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को मांग पत्र सौंपा

अभाविप का प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को मांग पत्र सौंपा लोहरदगा़ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधिमंडल रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश पांडेय से मिल कर बीएस कॉलेज में पीजी सहित वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई कराने के लिए मांग पत्र सौंपा. विभाग के संयोजक अटल पांडेय ने कहा कि जिले में उच्च शिक्षा का घोर […]

अभाविप का प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को मांग पत्र सौंपा लोहरदगा़ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधिमंडल रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश पांडेय से मिल कर बीएस कॉलेज में पीजी सहित वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई कराने के लिए मांग पत्र सौंपा. विभाग के संयोजक अटल पांडेय ने कहा कि जिले में उच्च शिक्षा का घोर अभाव है. यहां उच्च शिक्षा के नाम पर एक मात्र बीएस कॉलेज ही है जहां स्नातक तक की पढ़ाई होती है. यहां संसाधनों की कमी है जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होती है. श्वेतांग गर्ग ने कहा कि बीएस कॉलेज से लोगों को काफी अपेक्षाएं हैं, पर संसाधन के अभाव में एवं पीजी तथा वोकेशनल कोर्स के अभाव में यहां की शिक्षा व्यवस्था अधूरी है. यदि जिले में पीजी की पढ़ाई शुरू करा दी जाये तो जिले को शिक्षा की दिशा में एक नयी गति मिलेगी. इस कुलपति श्री पांडेय ने आश्वस्त कराया कि अगामी नये सत्र में बीएस कॉलेज में पीजी समेत वोकेश्ानल कोर्स की पढ़ाई शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है. प्रतिनिधिमंडल में रामाधार पाठक, अवधेश ठाकुर, बबन बैठा आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >