गुमला : सदर थाना के दो अलग अलग स्थानों में हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में सिसई सोंगरा के बसंत राय (35), बम्हनी निवासी सोमरा खडि़या (40) व सावना खड़िया (38) है. पहली घटना सायं साढ़े छह बजे की है. बम्हनी निवासी सोमरा व सावना एक ही बाइक पर सवार होकर गुमला से बम्हनी अपने घर लौटने के क्रम में अज्ञात बस द्वारा पीछे से धक्का मार देने से गंभीर रूप से घायल हो गये.
स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उन्हें सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद सावना को रिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं दूसरी घटना चंपानगर के समीप हुई. जिसमें सिसई सोंगरा निवासी बसंत अपने घर सोंगरा जाने के क्रम में चंपा नगर के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की लाइट से अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया. इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
