मनरेगा का महीनों बाद होता है भुगतान

बिशुनपुर : नेशनल लेबल मॉनिटर दिल्ली (एनएलएम) के अधिकारी सरोज मोहंती व एसके महापात्रा मंगलवार को बिशुनपुर प्रखंड पहुंचे. विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. गांव के लोगों से सीधी बात की. मंजीरा गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया. गांव में चल रहे मनरेगा का निरिक्षण किया. जॉब कार्ड, वृद्धावस्था […]

बिशुनपुर : नेशनल लेबल मॉनिटर दिल्ली (एनएलएम) के अधिकारी सरोज मोहंती व एसके महापात्रा मंगलवार को बिशुनपुर प्रखंड पहुंचे. विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. गांव के लोगों से सीधी बात की.
मंजीरा गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया. गांव में चल रहे मनरेगा का निरिक्षण किया. जॉब कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित कागजातों को देखा. लोगों से पूछा कि काम मिल रहा है या नहीं. पेंशन भी मिलने के बारे में पूछा. पेंशनधारियों के पासबुक अपडेट नहीं होने के कारण पेंशन की राशि जानने में परेशानी हुई.
कारण पुछे जाने पर ग्रामीणों ने कहा की बिशुनपुर बैंक में अपडेट कराने जाते हैं तो बैंक अधिकारी कल आने को कह देते हैं. मनरेगा का पेमेंट महीनों बाद मिलता है. इससे काफी दिक्कत हो रही है. मनरेगा को मजदूरी भुगतान सप्ताह में दिलाने की मांग की. मौके पर महिला समिति द्वारा बनाये जा रहे पत्तल को देखा.
चापाटोली में इंदिरा आवास व मनरेगा से बन रहे कुआं का निरीक्षण किये. इसके बाद प्रखंड कार्यालय पहुंच कर योजनाओं से संबंधित दस्तावेज की जांच की. मौके पर बीडीओ रवींद्र गुप्ता, ज्योति कुमारी, मुखिया रामप्रसाद बड़ाइक सहित प्रखंड कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >